{"_id":"5bef1341bdec2269807e0ff9","slug":"71542394689-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के शिव मंदिर का कराया सौंदर्यकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के शिव मंदिर का कराया सौंदर्यकरण
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने लोकार्पण किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और उद्यमी भीम सेन कंसल ने पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर का निर्माण कराने के लिए इसका लोकार्पण किया। प्रतिसार निरीक्षक संजय सिंह सिकरवार के अनुसार पुलिस लाइन में स्थित शिव मंदिर तो प्राचीन है, लेकिन उसका विकास नहीं हो रहा था। उद्यमी भीमसैन कंसल के सहयोग से मंदिर का विकास कार्य कराया है। शुक्रवार शाम को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, एसपी देहात आलोक शर्मा, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया व सीओ सिटी हरीश भदौरिया आदि ने दीप प्रज्वलित करके भगवान शिव की आरती कर मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आरती की गई। इस दौरान सभी सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।