{"_id":"5b71daac42c79245845811e6","slug":"71534188204-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने किशोरी को बहका फुसलाकर बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। जंगल में तीनों युवकों ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, किशोरी के परिजन अपनी बेटी को तलाश करते रहे। रविवार की शाम बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची तो उसने सारा वाकया अपने परिजनों को बताया। पीड़ित परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने तीनों युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। तीनों आरोपी फरार हैं वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।