{"_id":"5b5cbe814f1c1b8f568b6f87","slug":"71532804737-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में ग्रीमीणों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में ग्रीमीणों को किया अलर्ट
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का पानी खादर क्षेत्र में आने की संभावना से सिंचाई विभाग ने खादर क्षेत्र के लोगों को अलर्ट कर दिया है।
सिंचाई विभाग मेरठ के जेई अशोक जैन ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब दो बजे उत्तराखंड के देहरादून आदि क्षेत्र में सोलानी नदी में करीब छह हजार क्यूसेक पानी नापा गया है। जो रविवार सवेरे तक किसी भी समय पुरकाजी के खादर क्षेत्र में आ जाएगा, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दे दी गई है। बताया कि पानी आने से खेतों में जलभराव होने की संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान होने के अलावा ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो जाएगा। उधर, चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से खादर क्षेत्र में खेतों में पानी भरा हुआ है। बढ़ीवाला के निकट बने लोहे के पुल में जल कुंभी फंस जाने से पानी की निकासी कम हो गई है, जिससे पानी के रपटे पर आ जाने के आसार बने हुए हैं। प्रशांत चौधरी, विनोद कुमार, अनुज कुमार, राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने से गांवों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है।