{"_id":"5b5b6c054f1c1bde6d8b4db9","slug":"71532718085-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों के दो जनाजे उठने से परिवार में कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों के दो जनाजे उठने से परिवार में कोहराम मचा
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरों के एक साथ दो जनाजे उठने से कोहराम मचा
खतौली। मोहल्ला नई आबादी से किशोरों के दो जनाजे उठने से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने नम आंखों से कब्रिस्तान में शवों को सुपुर्द-ए खाक किया। किशोरों की मौत से मोहल्ले के कई परिवारों में चूल्हे तक नहीं जले।
नई आबादी निवासी सुहेल और समीर की बृहस्पतिवार को चौधरी तिलकराम इंटर कालेज के सामने घोड़े पर बैठकर घर जाते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। शाम को एक ही मोहल्ले से दो जनाजे उठे तो परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं को रो रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के अलावा नगर के लोग भी जनाजों में शामिल हुए। कब्रिस्तान में शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए खाक किया गया। किशोरों की मौत से मोहल्ले में भी मातम सा छाया हुआ है। यहां तक कई परिवारों में बृहस्पतिवार की शाम को चूल्हे तक नहीं जले। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत निगम से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।