{"_id":"5b352fe84f1c1b6c4d8b9275","slug":"71530212328-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का अपहरण कर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का अपहरण कर मांगी रंगदारी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर का अपहरण कर मांगी रंगदारी
मुजफ्फरनगर। गांव लकड़संधा निवासी ग्रामीण ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर अपने नाबालिग बेटे का अपहरण कर पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा निवासी पप्पू ने तहरीर देकर बताया कि उसका नाबालिग बेटा अभिषेक विगत 13 जून को खेतों पर गया था। आरोप है कि जब देर तक अभिषेक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित के अनुसार, इसी तलाश के दौरान उसे बेटे के अपहरण में अपने भाई-भाभी समेत तीन पर शक हो गया, जिसके बाद उसने खुद पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, उसका बेटा उन्हीं आरोपियों के चंगुल में है, जिसके चलते उसकी जान को खतरा बन गया है। पीड़ित की गुहार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।