{"_id":"5af5e3314f1c1bdd408b4815","slug":"71526063921-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। सड़क निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग न करने की जानकारी मिलने पर गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन ने ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य को रुकवा दिया। घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मंसूरपुर गन्ना विकास परिषद के सौजन्य से गांव मुनव्वरपुर चौराहे से गांव दौलतपुर तक ढाई किमी की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र मौलाहेड़ी को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि ठेकेदार सड़क निर्माण में माल कम डाल रहा है। वे रालोद नेता विकास बालियान व अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे तो शिकायत सही निकली। उन्होंने तुरंत सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। चेयरमैन ने ठेकेदार से मोबाइल फोन पर बात करनी चाहिए तो ठेकेदार ने फोन रिसीव नहीं किया। चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत गन्ना आयुक्त तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को कर दी है। जब तक सड़क के मानक पूरे नहीं होंगे, किसी भी हालत में सड़क नहीं बनने दी जाएगी।