फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विहिप ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विहिप ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
विहिप ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
तोगड़िया पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश भड़का
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए प्रवीण तोगड़िया पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। विहिप ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विहिप कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में सह जिला संयोजक विकास अग्रवाल ने कहा कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त होने के बावजूद अचानक 11 घंटे तक गायब रहे। बेहोशी की हालत में बरामद किए गए। पूरी सरकार इस घटना पर खामोश रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हिंदुवादी नेताओं का दमन करने की रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां सरकार कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी करने के आरोपियों से मुकदमे वापस ले रही है, वहीं हिंदुओं की बात उठाने वाले प्रवीण तोगड़िया पर फर्जी मुकदमे कर हतोत्साहित किया जा रहा है। ये दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं होगी। विहिप और बजरंग दल नेताओं ने इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रवीण तोगड़िया के गायब होने के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सचिन सिंघल, राधेश्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह, मोहित बंसल, रितिक सिंह, शुभम, निकुंज सैनी, शुभम चाहल, अंशुल त्यागी, सुमित बजरंगी, शिवांश वर्मा, प्रद्युमन चौहान, नितिन तायल, सतीश कौशिक, कमल कुमार, सार्थक नामदेव, योगेश कुमार, वायु सिंघल, विशाल लोधी, कार्तिक जौहरी, गोपाल नामदेव, अजय पंडित, अभि शर्मा, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed