{"_id":"59aefa5b4f1c1b63078b46c5","slug":"71504639579-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ आश्रम में बांटी महिलाओं को साड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ आश्रम में बांटी महिलाओं को साड़ी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुष्ठ आश्रम में बांटी महिलाओं को साड़ी
मुजफ्फरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में रह रही महिलाओं को साड़ियां वितरित की। कुष्ठ आश्रम में साड़ियां वितरण कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, कमलकांत, बिजेंद्र पाल सभासद, ब्रिजेश दीक्षित, कपिल त्यागी, सुरेश शर्मा, सरिता अरोरा, सुषमा पुंडीर आदि रहे। भाजपा नेत्री सरिता गौड़ ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में यह कार्यक्रम हुआ है।
भागवत कथा के समापन पर भंडारा
मुजफ्फरनगर। पाल धर्मशाला में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। कथा व्यास धर्मवीर जी महाराज 29 अगस्त से भागवत की महिमा का वर्णन कर रहे थे। मंगलवार को कथा के समापन के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। कथा का आयोजन बचन सिंह कालोनी निवासी मास्टर मुकेश कुमार पालीवाल की ओर से कराया गया। विनोद पाल, एसपी वर्मा, धर्मपाल शर्मा, नितिन, सचिन का योगदान रहा।
चर्चित धर्मेंद्र बाबू के खिलाफ जांच बैठी
मुजफ्फरनगर। शासन में शिकायत होने के बाद डीएम जीएस प्रियदर्शी ने औषधि निरीक्षक कार्यालय में तैनात चर्चित बाबू धर्मेंद्र के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को दी गई है। औषधि कार्यालय में 22 वर्षों से जमे धर्मेंद्र बाबू के खिलाफ शासन में भ्रष्टाचार की शिकायतें हुई हैं। उन पर ऑफिस में जमकर अवैध वसूली करने के आरोप हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को उनके खिलाफ जांच सौंप दी है। एडीएम वित्त सुनील सिंह ने बताया कि पटल बदलने की कार्रवाई तो होगी ही उससे पहले उनके खिलाफ आई शिकायतों की जांच के आदेश हुए हैं।