{"_id":"59aefa4b4f1c1b08088b47aa","slug":"71504639563-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की गिरफ्तारी करने को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी की गिरफ्तारी करने को लेकर प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कश्यप समाज ने कलक्ट्रेट में हंगामा-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है। जल्द गिरफ्तार न करने पर समाज के लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कश्यप समाज आरक्षण संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में लोगों ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया। लोगों ने कहा कि गांव बरला निवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे समाज और पीड़ितों में रोष बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी राजकुमार त्यागी पुत्र खचेडू की गिरफ्तारी, मृतका के परिजनों की सुरक्षा की मांग की गई। इसको लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान मोतीराम कश्यप, ठाकुर दिनेश पुंडीर, मांगेराम कश्यप, कंवरपाल कश्यप, बाबूराम, बिरम, अनिता, बबीता, महेंद्र सिंह, राधेश्याम, गुरदीप, पंकज कुमार, सत्यपाल, पवन कश्यप आदि मौजूद रहे।
आरपीएफ कमांडर ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। आरपीएफ कमांडर योगेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ थाने की पत्रावलियों का रख-रखाव देखने के साथ चेकिंग अभियान का जायजा लिया। दिल्ली से आए आरपीएफ कमांडर योगेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार सायंकाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। आरपीएफ कर्मचारियों से स्टेशन और ट्रेन के कोचों में चेकिंग, पटरियों की निगरानी आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ओएचई वॉयर, रेल पटरियों के साथ ट्रेनों के कोच में प्रभावी रुप से जांच पड़ताल करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण को लेकर आरपीएफ थाने में खलबली मच गई।