{"_id":"5995eb4e4f1c1b60228b4685","slug":"71502997326-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरुरी
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी
चरथावल। गांधी बालिका इंटर कॉलेज में संस्कृति सप्ताह के दौरान भारत विकास परिषद विराट के तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाएं और उनकी सुरक्षा का जिम्मा हर व्यक्ति ले।
इसी कार्यक्रम में उड़ान सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए मोटिवेशन क्लाश शुरू की। जिसमें अनुराग सिंघल ने छात्र-छात्राओं को बौद्धिक और रचनात्मक जानकारी मुहैया कराई। वर्ष 2016 में भारत को पहचानो प्रतियोगिता में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम सिंघल ने बच्चों को संसद भ्रमण कराने की घोषणा की। नवीन सिंघल, अमित तायल, आरूप कुच्छल, मनीष गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज गुप्ता, अमरीश सिंघल, पवन गोयल, रामकुमार तायल, अमित मित्तल मौजूद रहे। उधर, परिषद के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर में वाटर कूलर लगाया गया। शुभारंभ भाजपा विधायक विजय कश्यप ने किया। अभय जैन, आदेश गर्ग, अजय वर्मा, अनुज गर्ग और राजेश्वर सिंघल, मोहित गर्ग और प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने किया।