फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू का किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन

भाकियू का किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन

Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन
किसानों की समस्या को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाकियू पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी चंद्रपाल फौजी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए संगठन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को भी तैयार है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने आयोजित धरने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऋण माफी के नाम पर किसानों का शोषण कर रही है। गांव में 24 घंटे बिना कट किए हुए विद्युत आपूर्ति मिलना, ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों द्वारा बर्बाद की जा रही फसलों का मुआवजा तथा बंदरों को पकड़वाने की मांग की गई। आज प्रदेश में किसानों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में भाकियू ही किसानों की लड़ाई लड़ सकती है तथा उन्हें फसल का वाजिद दाम दिला सकती है। धरने पर कार्यकर्ताओं द्वारा पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व सीओ एसकेएस प्रताप को दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता फूल सिंह ने तथा संचालन संजय राठी, बिट्टू ठाकुर ने किया। संजीव बालियान, अनुज पहलवान, एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, गांव मकसूदाबाद प्रधान मोहम्मद जाकिर, प्रधान सुभानी, डॉ. आबिद, डॉ. मुशर्रफ नबी, मनोज, नूर मोहम्मद, कर्म सिंह ठाकुर, वीरेंद्र खत्री, हरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान संजीव लंबरदार, वेदपाल प्रधान, इकराम खान, इकबाल सिंह आर्य, सुभाष चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed