{"_id":"5980d3934f1c1b48078b4657","slug":"71501614995-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का बैंक शाखा पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का बैंक शाखा पर प्रदर्शन
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं का बैंक पर प्रदर्शन
मोरना। केसीसी के नाम पर अवैध वसूली और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीएनबी गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए एक सप्ताह की चेतावनी दी।
मोरना रजवाहे पर स्थित पीएनबी की शाखा पर भाकियू नेता योगेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक राजकुमार को बंधक बना लिया। कार्यकर्ताओं ने बैंक कर्मचारियों पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए केसीसी के नाम पर अवैध उगाही के लिए परेशान करने की बात कही। इस मौके पर गांव वजीराबाद के किसान अशोक ने बताया कि उनका केसीसी दो लाख 25 हजार का बना हुआ है। उन्होंने कार्ड को तीन लाख 34 हजार करने के लिए आवेदन किया था। फील्ड अफसर ने इसके एवज में तीन हजार रुपये लेकर कागज बनवाए और 15 दिनों तक भागदौड़ कराता रहा। इसके बाद भी खाते की लिमिट नहीं बढ़ी। शिकायत करने पर बैंक अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस दौरान बिट्टू प्रधान, मेनपाल प्रधान, दरियाव बाबा, अजय मलिक, गालिब हुसैन, बालिंद्र, अशोक, अंकित, कल्लू चौहान, रामकिशन, लक्ष्मीचंद आदि ने एक सप्ताह के अंदर मामलेे का निपटारा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।