फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुजफ्फरनगर की प्रमुख खबरें-30 जून:

मुजफ्फरनगर की प्रमुख खबरें-30 जून:

Fri, 30 Jun 2017 06:11 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की प्रमुख खबरें-30 जून:
1. जीएसटी के विरोध में भारत बंद के आह्वान का शहर और जिले में रहा आंशिक असर। केवल कपड़ा कारोबारी पूरी तरह रहा बंद। शहर के तमाम कपड़ा मार्केट बंद रही। कपड़ा कारोबारियों ने किया धरना प्रदर्शन। सड़कों पर उतरकर जीएसटी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

2. जिले में जीएसटी में मायग्रेट होने से वंचित हुए 900 व्यापारी। गलत पेन नंबर देने के कारण प्रस्ताव नहीं हुआ स्वीकृत। व्यापारियों को दिया जाएगा मौका। कंपनी के नाम से जारी पेन कार्ड ही होंगे स्वीकृत।
विज्ञापन

3. जीएसटी में जनपद के आला अफसरों को भी दी जाएगी ट्रेनिंग। तीन जुलाई को जिला पंचायत के सभागार में जिले के 37 अधिकारियों और जन सेवा केंद्र के संचालकों को किया जाएगा ट्रेंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. शुक्रवार को टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज करने पर लगाई रोक। जीएसटी लगने के बाद नई दरों से मिलेंगे मोबाइल इंटरनेट सेवा और कॉलिंग के पैक। दिनभर दौड़ लगाते रहे नागरिक।
5. जीएसटी के असर से इलाज होगा सस्ता, संवरना होगा महंगा। सजना-संवरना भी जेब पर डालेगा डाका। कास्मेटिक और बॉडी बिल्डिंग के फूड सप्लीमेंट के दाम में आएगा उछाल।
6. एक देश एक कर के नियम के दायरे में आया रोडवेज सफर। एसी बसों के किराये में पांच फीसदी बढ़ोत्तरी को नोटिफिकेशन जारी। आज आधी रात से ही लागू होंगी किराए की नई दरें।
7. सिविल लाइन पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर गत वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान सराफ आदिश जैन से हुई 20 लाख रुपये और सहारनपुर में हुई व्यापारी से 22 लाख की लूट का किया खुलासा। 3 लाख 70 हजार रुपये, दो तमंचे और बाइक की बरामद। पकड़े गए बदमाशों की योजना अब सहारनपुर के चावल व्यापारी से 8 लाख की लूट करने की थी।
8. शहर कोतवाली में खालापार बवाल में नामजद एक और आरोपी दानिश को किया गिरफ्तार कर जेल भेजा। रात भर आरोपियों की तलाश दी गई दबिश। बवाल के 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस।
9. कांवड़ यात्रा की तैयारियों में लगा जिला प्रशासन। डीएम और एसएसपी ने सभी अधिकारियों की ली बैठक। सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा। बिजली, शहर में कैमरों से होगी निगरानी। जिले के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस। प्रमुख चौराहों पर देखरेख के लिए सीओ सिटी को सौंपी गई जिम्मेदारी।
10. कांवड़ मेला में रोडवेज के रूट डायवर्जन की प्लानिंग शुरू। शिवभक्तों के साथ आम यात्रियों पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ। अभी मेरठ तक देने पड़ते 62 रुपये, कांवड़ यात्रा में किराया होगा 90 के पार। आठ जुलाई से देहरादून रूट डायवर्ट और 16 से होगा मेरठ मार्ग परिवर्तन।
(खतौली कार्यालय की प्रमुख खबरें)
1. खतौली में जीएसटी के विरोध में बाजार बंद का मिला जुला असर रहा। व्यापारियों नेताओं के साथ बाजार बंद कराने को लेकर दुकानदारों से झड़प भी हुई। व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
2. खतौली में बुढ़ाना रोड पर बृहस्पतिवार रात एक्सिस बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास करने वाले एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करने में लगी है।
3. खतौली के गांव सरधन निवासी कक्षा 12 के छात्र से गांव सठेड़ी के रहने वाले दो दोस्तों ने की लूटपाट। विरोध करने पर छात्र की पिटाई कर डाली। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।

4. खतौली में जुमा पैंठ रोड पर दुकानें लगाने को लेकर दुकानदारों को पुलिस ने खदेड़ा। दुकानें नहीं लगाने को लेकर दुकानदारों ने हंगामा भी किया। इस दौरान दुकानदारों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed