फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सपाइयों ने शेरपुर कांड पर कलक्ट्रेट को घेरा

सपाइयों ने शेरपुर कांड पर कलक्ट्रेट को घेरा

Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने शेरपुर कांड  पर कलक्ट्रेट को घेरा
निर्दोषों के उत्पीड़न पर सपाइयों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शेरपुर कांड को लेकर सपाइयों ने कलक्ट्रेट में हंगामा प्रदर्शन किया। पुलिस पर निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगाए। पुलिस के उत्पीड़न के चलते गांव से लोग पलायन कर रहे हैं। निर्दोष लोगों पर कार्रवाई होने पर सपाइयों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

रमजान के पहले जुमे को गांव शेरपुर में गोकशी सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर कई वाहन फूंक दिए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने बड़े पैमाने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने कलक्ट्रेट में जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा प्रदर्शन कर पुलिस पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। सपाइयों के हंगामे को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया। डीएम ऑफिस में घुसने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा की जांच कमेटी ने गांव में जाकर पड़ताल की। इसमें पुलिस की भूमिका भी सवालिया घेरे में है। पुलिस दबिश के नाम पर अमानवीय व्यवहार कर रही है। निर्दोष लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इससे लोगों में भय बन गया है, जो गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन को गांव में जाकर विश्वास बहाल करना होगा। डीएम के नहीं होने पर सपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गौरव जैन, राकेश त्यागी, सूर्यप्रताप राणा, राकिब कुरैशी, रामशरण कश्यप, काजी अरशद, हनीफ इदरीशी, जोगिंद्र गुर्जर, नासिर राणा, शाहवेज कुरैशी, शादाब अख्तर, अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed