फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आपको एडमिशन की पल-पल की खबर मिलेगी

आपको एडमिशन की पल-पल की खबर मिलेगी

Wed, 14 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
आपको एडमिशन की पल-पल की खबर मिलेगी
छात्र के मोबाइल पर हर स्टेप का आएगा मैसेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीसीएसयू ने इस बार एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अभी तक रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र को एडमिशन कंफर्म या मैरिट के लिए कालेज जाना होता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहेगा। छात्र के फार्म में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रत्येक स्टेप की खबर मैसेज के माध्यम से मिलेगी। एडमिशन कंफर्म, कैंसिल समेत मेरिट का मैसेज दिया जाएगा।
अंडर ग्रेजुएट (यूजी) के बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी आदि समेत ट्रेडिशनल कोर्सों में एडमिशन के लिए 20 जून से पंजीकरण शुरू होंगे, जिसके चलते कालेजों और छात्रों के लिए विवि प्रशासन ने कुछ नए बदलाव एडमिशन प्रक्रिया को लेकर किए हैं। अभी तक पंजीकरण कराने के बाद छात्र के मोबाइल पर उसका लॉगिन और पासवर्ड मिलता था। बाकी जानकारी छात्र को कालेज में चक्कर लगाने पर मिलती थी। ऐसे में समय नष्ट होने के साथ अतिरिक्त खर्च वहन होता था। अब व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं को उसके एडमिशन, फार्म, री-कंडीशन, मेरिट के साथ अन्य कोई जानकारी सीधे उसके मोबाइल पर मिलेगी। छात्र का एडमिशन कालेज में कंफर्म हुआ या नहीं, फार्म रिजेक्ट हुआ है, कौन सी मेरिट और किस कालेज में उसका नाम आया है। यह जानकारी छात्र-छात्राओं द्वारा फार्म में भरे गए उसके मोबाइल नंबर पर आएगी।
विज्ञापन

कालेज करेंगे अच्छी तरह परीक्षण
मुजफ्फरनगर। कॉलेजों को भी विवि ने कड़े निर्देश दिए हैं। फार्म भरने वाले छात्र-छात्रा के डाक्यूमेंट की पड़ताल अच्छी तरह की जाएगी। फार्म में छात्र-छात्रा ने क्या, क्या भरा और कौन-कौन से प्रमाण-पत्र दर्शाए हैं। फार्म की हार्ड कॉपी आने के बाद कालेज प्रशासन इसकी गहनता से जांच पड़ताल कर उसके प्रमाण-पत्रों की भी जांच कर फार्म को विवि भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन कंफर्म तो घटेगी सीट
मुजफ्फरनगर। जैसे-जैसे एडमिशन प्रक्रिया में कालेज के कोर्स में एडमिशन कंफर्म होते जाएंगे। उसके विपरीत पोर्टल पर कालेज की उस कोर्स की सीट घटती रहेंगी। इसके कालेजों को भी विशेष रूप से अवगत कराया गया है। वहीं, कालेजों को शिक्षक, सीट आदि का ब्यौरा भी बृहस्पतिवार तक विवि भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed