फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   64 new patients found corona infected, one dead

कोरोना संक्रमित 64 नए मरीज मिले, एक की मौत

Tue, 29 Sep 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
64 new patients found corona infected, one dead
कोरोना संक्रमित 64 नए मरीज मिले, एक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को कोरोना संक्रमित 64 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से तीन पुलिस लाइन और एक सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी भी शामिल है। तीन दिन पूर्व कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए 67 साल के एक मरीज की कोरोना से मौत भी हो गई। वहीं, 109 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

जनपद में सोमवार को करीब तीन हजार लोगों के जांच सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से 64 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से तीन मरीज पुलिस लाइन के भी हैं, जबकि एक सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी के पॉजिटिव आने के चलते पूरे दफ्तर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है, जो शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला है। करीब 67 वर्षीय इस मरीज को तीन दिन पूर्व बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ डॉ चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को कोविड अस्पताल में भर्ती 109 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,654 हो गई है, जिनमें से 3,583 करीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी भी 1,008 है, जबकि अब तक जिले में 74 कोरोना मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed