फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   636 purchasing centers were built in the district for sugarcane procurement

चीनी मिलों को गन्ना क्षेत्रफल बांटा गया

Sat, 07 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
636 purchasing centers were built in the district for sugarcane procurement
गन्ना खरीद के लिए जिले में 636 क्रय केंद्र बनाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना विभाग ने पेराई के लिए चीनी मिलों को गन्ने का क्षेत्रफल तय कर दिया है। एक लाख 63 हजार 942 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल में 1494 लाख क्विंटल गन्ना मिलों को वितरित किया गया है। जिले में इस बार कुल 636 क्रय केंद्र रहेंगे। जो गत सत्र से दो कम है। गत पेराई सत्र में 638 क्रय केंद्र थे।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि जिले की सभी आठ चीनी मिलों को गन्ना क्षेत्रफल बांट दिया गया है। किस चीनी मिल को कितना गन्ना मिलेगा इसके आदेश कर दिए गए है। जनपद में एक लाख 63 हजार 942 हेक्टेयर जमीन का लगभग 1494 लाख क्विंटल गन्ना इन चीनी मिलों को विभाजित कर दिया गया है। जिले में कुल 636 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष जिले में 638 क्रय केंद्र थे, जिनमें से दो क्रय केंद्रों को टिकौला और खतौली मिल गेट पर मर्ज किया गया है। इस बार कुछ चीनी मिलों के तौल केंद्र परिवर्तित भी किए गए हैं। खतौली चीनी मिल के तेवडा प्रथम, कटिया प्रथम, ककरोली तृतीय ये केंद्र टिकौला मिल को दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली के मेरठ जिले के दो केंद्र कुंडा ऐट कंडला, झुंझुनी प्रथम मवाना शुगर मिल को मिले हैं। जनपद बिजनौर के दो क्रय केंद्र लाटरा बुंद्रा और एमपी ढाकी ये टिकौला मिल को मिले है। मंसूरपुर मिल के पांच क्रय केंद्र काकड़ा द्वितीय, सुजडू द्वितीय, शेरनगर द्वितीय, जेतपुर प्रथम और हरसौली तृतीय केंद्र तितावी मिल को गए है। तितावी को थानाभवन चीनी मिल के दो केंद्र रोहनी हरजीपुर द्वितीय व बाबरी द्वितीय मिले है। भैसाना चीनी मिल का नांगल क्रय केंद्र चीनी मिल रमाना को गया है।
चीनी मिल -गन्ना क्षेत्रफल - उत्पादन - क्रय केंद्र
खतौली 36592 हे. 333.67 ला.कु 181
मंसूरपुर 23459 हे . 213.02 73
तितावी 23994 224.05 121
रोहाना 6127 55.79 03
टिकौला 27196 246.75 107
खाईखेडी 13976 126.83 61
मोरना 11548 104.00 04
भैसाना 21050 189.65 86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed