फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   62 employees removed from toll started a sit-in protest

Muzaffarnagar News: टोल से हटाए 62 कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

Sat, 06 Dec 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
62 employees removed from toll started a sit-in protest
छपार। दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल से हटाए गए कर्मचारियों ने वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सहमति के आधार पर 62 कर्मचारियों को वापस रखने के लिए सूची दी गई थी लेकिन एक भी नियुक्ति नहीं की गई। तीन दौर की वार्ता के बाद नतीजा नहीं निकला। कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

टोल का संचालन दोबारा पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक की कंपनी वीकेएम ने शुरू कर दिया है। शुक्रवार को छपार क्षेत्र के 62 कर्मचारी, उनके परिजन और क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना शुरू किया। कर्मचारियों का कहना था कि आठ-आठ साल से वह यहां काम कर रहे थे लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। टोल ठेकेदार पर आधा वेतन वापस मांगने का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से वार्ता कराई गई लेकिन नतीजा नहीं निकला। प्रबंधक मुकेश चौहान ने दावा किया कि टोल पर रखे गए 29 कर्मचारी सूची में से ही रखे गए हैं। कर्मचारी नेता शुभम ने कहा कि उन्होंने 62 कर्मचारियों की सूची दी थी, जिनमें से एक भी कर्मचारी नहीं रखा गया है। टोल मेनेजर मुकेश चौहान ने बताया कि जो कर्मचारी वापस रखे गए हैं, वे सब सूची में से ही है। इसके अलावा 15 कर्मचारी रखे जाएंगे लेकिन कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शुभम, जयबीर, प्रमोद, सोनू , विवेक, गोविंद, वर्षा, पारुल, पायल और प्राची मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed