फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गडेरिया जाति को एससी प्रमाण पत्र देने का किया विरोध

गडेरिया जाति को एससी प्रमाण पत्र देने का किया विरोध

Sat, 02 Mar 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
गडेरिया जाति को एससी प्रमाण पत्र देने का किया विरोध
गडेरिया जाति को एससी प्रमाणपत्र देने का किया विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में धरना देकर गडेरिया, पाल, बघेल जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र देने का विरोध किया। एडीएम को दिए ज्ञापन में अध्यक्ष नील कुमार ने कहा कि इन जातियों के लोगों को एससी प्रमाण पत्र देने का आदेश गलत है। धरने पर अनुराधा शर्मा, रोशन लाल, राजकुमार सिद्धार्थ, गोपाल सिंह, हरेंद्र पंवार, कर्मवीर प्रधान आदि मौजूद रहे। उधर, एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने भी डीएम अजय शंकर पांडेय को ज्ञापन देकर गडेरिया जाति के लोगों को एससी प्रमाण पत्र जारी करने का विरोध किया। ज्ञापन में कहा गया है कि इसके विरोध में पांच मार्च को अनुसूचित जाति के लोग महावीर चौक पर एकत्र होंगे तथा धरना-प्रदर्शन किया।
शहीदों की स्मृति में महायज्ञ सात मार्च को
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज गांधी कॉलोनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सत्य प्रकाश त्यागी ने पुलवामा के शहीदों की स्मृति में महायज्ञ के आयोजन का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि सात मार्च को सुबह दस बजे टाउन हाल में महायज्ञ किया जाएगा। कार्यक्रम में पतंजलि विश्व विद्यालय के प्रति उप कुलपति डा. महावीर अग्रवाल मुख्य वक्ता होंगे। बैठक में आरपी शर्मा, आनंद पाल, गजेंद्र राणा, राजेश आर्य, श्रवण आर्य, कस्तूर सिंह स्नेही, दीपक कुमार त्यागी, इंद्रपाल, शांता प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की पंडित राहुल शर्मा के उत्तरी रामपुरी में स्थित आवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित कौशिक ने बताया कि 17 मार्च को भोपा रोड स्थित पंजाबी बरातघर में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि भारत सरकार आयुष मंत्रालय के सदस्य पंडित दिनेश उपाध्याय होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंचित किसान जमा करें कागजात
मुजफ्फरनगर। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के लाभ से वंचित रह गए दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसान जल्द संबंधित लेखपाल या तहसीलदार से संपर्क करें। वह शीघ्र ही इस योजना में अपना पंजीकरण करा लें।

पांच तक खातों में पहुंचेगी पेंशन
मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर्स मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि माह के अंतिम दिन पेंशनर्स को पेंशन मिल जाती थी, लेकिन जब से डीएपी लखनऊ के माध्यम से वितरण हो रहा है, इसमें व्यवधान आ रहा है। 28 फरवरी को पेंशन नहीं आने पर उन्होंने प्रवर अधीक्षक डाकघर से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि पांच मार्च तक पेंशन खातों में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed