{"_id":"5c7ac425bdec22736f4a9385","slug":"61551549477-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के बच्चों को तकनीकी व उच्च शिक्षा दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के बच्चों को तकनीकी व उच्च शिक्षा दिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को तकनीकी व उच्च शिक्षा दिलाएं
जानसठ। जाट महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर अपने समाज के बच्चों को तकनीकी व उच्च शिक्षा दिलाने का काम करें।
शनिवार को गांव नंगला कबीर में जाट महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्षता करते हुए एलडीबी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर कर अपने बच्चों को तकनीकी व उच्च शिक्षा दिलाने का काम करें। आज समाज के युवाओं को नशाखोरी की ओर जाने से रोकें, तभी समाज का विकास व उद्धार हो सकता है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज समाज में अपने बच्चों को आर्य समाज की ओर ले जाया जाए, जिससे उन्हें वैदिक व भारतीय संस्कृति व वेदों का ज्ञान हो सके। संचालन ब्लाक महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने किया। बैठक में अंकुर काकरान, आनंगपाल राठी, किशन लाल, सेंसर पाल, राजवीर सिंह, चंद्र प्रकाश, सुखराम पाल सिंह, हरेंद्र प्रधान, सुरेंद्र सिंह सिखेड़ा, सुखराम पाल आदि मौजूद रहे।