{"_id":"5c704716bdec22738b6af437","slug":"61550862102-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाले किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। विदाई एवं पदग्रहण समारोह में भाजपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पुलिस वालों को किसी भी व्यक्ति से अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए। लड़ाई झगडे़ वाद विवाद कस्बा व देहात में होते रहते हैं। उनमें फैसले भी होते हैं। पुलिस वालों को चाहिए कि उनके फैसले स्वीकार करें।
बुढ़ाना कोतवाली में शुक्रवार को स्थानांतरित हुए इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा, क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह व इंस्पेक्टर सीमा त्यागी का बुढ़ाना कोतवाली से स्थानांतरण हो गया। शाहपुर से आए इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बुढ़ाना कोतवाली का कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर कोतवाली में स्थानांतरण एवं पद ग्रहण समारोह हुआ। भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने कहा कि स्थानांतरित हुए तीनों इंस्पेक्टरों का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों को सामान्य अथवा विशेष नागरिक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए। सीओ हरीराम यादव ने स्थानांतरित हुए तीनों को इंस्पेक्टरों को उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजेश संगल, अवधेश संगल, सुबोध त्यागी, डॉक्टर राजीव कुमार, प्रदीप मित्तल, तौसीफ राही आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन धनप्रकाश त्यागी ने किया।