फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों ने गाया जिंगल बेल, सेंटा क्लाज के साथ मनाया क्रिसमस

बच्चों ने गाया जिंगल बेल, सेंटा क्लाज के साथ मनाया क्रिसमस

Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने गाया जिंगल बेल, सेंटा क्लाज के साथ मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
सेंटा क्लॉज के संग मनाया क्रिसमस
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गोल्डन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लॉज के साथ मस्ती करते हुए जिंगल बेल की धुन पर जमकर नृत्य किया। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विपिन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के बाद एलकेजी की आराध्या सैनी ने किसान दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्या डॉ रीटा सिरोही ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। देश के लिए किए गए उनके कार्यों का वर्णन किया। प्रबंध समिति सदस्यों ने किसान मसीहा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेरे देश की धरती सोना उगले की धुन पर किंडरगार्टन के छात्र-छात्राओं ने नृत्य कर सबको लुभाया। फैंसी ड्रेस में छात्र-छात्राएं विभिन्न राज्यों के किसानों की वेशभूषा में शामिल हुए। देवोपम, मांट फोर्ट, लिटिल एंजिल्स, एमएमडी पब्लिक स्कूल के मेधावी चित्रकारों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका कुसुम ने किसानों को समर्पित कविता सुनाई। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने सेंटा क्लाज के साथ मस्ती की। यूकेजी के छात्र रुद्राक्ष ने क्रिसमस की महत्ता बताई। छात्र-छात्राओं ने मेरी-मेरी कविता और जिंगल बेल गीत की धुन पर जमकर नृत्य किया। सेंटा क्लाज ने छात्र-छात्राओं के लिए टाफियों की बारिश की। संस्था अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल, अनमोल ढिंगरा, आरडी शर्मा, सुशील कुमार, कुसुम, सोनू शर्मा, कल्पना शर्मा, रेखा, रजनी, शिक्षक दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किड्जी में सजाया क्रिसमस ट्री (फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित किड्जी प्ले स्कूल में ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस ट्री सजाया। चर्च के फादर ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित प्रसंग सुनाए। डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को उपहार वितरित किए। उन्होंने ईसा मसीह का संदेश विद्यार्थियों को दिया। कोआर्डिनेटर शालिनी जैन के निर्देशन में छा-छात्राओं ने स्कूल परिसर में क्रिसमस ट्री सजाया। शिक्षिकाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed