{"_id":"5c169ea4bdec225b5956dcd2","slug":"61544986276-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हत्यारोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हत्यारोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हत्यारोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा
छपार। गांव बिजोपुरा मार्ग पर करीब तीन माह पूर्व हुई बहेड़ी निवासी युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किए।
नौ अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी कपिल त्यागी पुत्र वीरेंद्र गोगावीर की कंदूरी की चिट्ठी देने बाइक पर रिश्तेदारों के यहां गांव महरायपुर आया था। यहां से लौटते समय गांव बिजोपुरा के रास्ते पर वहां के लोगों ने कपिल को बदमाश बताकर उसकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर सात युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, चार हत्यारोपी भानू पुत्र अशोक, अक्षय पुत्र ओमकार, नीशू पुत्र महिपाल व रजत उर्फ गगन पुत्र सुरेंद्र अब तक फरार हैं। थाना पुलिस ने रविवार को कोर्ट से चारों फरार हत्यारोपियों के कुर्की वारंट जारी कराते हुए इन्हें चारों आरोपियों के घरों पर चस्पा कर दिया। इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने बताया कि अब भी गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपियों के खिलाफ धारा-174 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घरों की कुर्की कर ली जाएगी।