{"_id":"5bef1153bdec226934564539","slug":"61542394195-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, मारपीट
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम में मरीज की मौत, हंगामा
खतौली। नर्सिंगहोम में मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में डॉक्टर की बरती गई लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। इस दौरान नर्सिंगहोम के स्टाफ और मृतक के परिजनों के बीच मारपीट हो गई। हमले में मृतक का साला घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया।
नगर की दयालपुरम कालोनी निवासी साठ वर्षीय सतीश शर्मा पुत्र रेवती प्रसाद शर्मा शुगर का मरीज था। शुक्रवार सुबह दस बजे सतीश शर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे जीटी रोड स्थित नर्सिंगहोम में ले गए। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम में इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मौत हुई, जिसे लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। इस दौरान मृतक के परिजनों और नर्सिंग होम के स्टाफ के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट भी हुई। मारपीट में मृतक के साले गांव मिट्ठूलाल निवासी राजेश शर्मा का सिर फट गया। हंगामा और मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। सूचना पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह नर्सिंग होम पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।