{"_id":"5be9d0cdbdec2269ac7ef35e","slug":"61542049997-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंड़ेंट की समस्या व कम पर्ची को लेकर किसानों का गन्ना समिति पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंड़ेंट की समस्या व कम पर्ची को लेकर किसानों का गन्ना समिति पर हंगामा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का गन्ना समिति पर हंगामा
बुढ़ाना। गन्ना इंडेंट की समस्या और कम पर्ची आने से खफा किसानों ने गन्ना समिति पर जमकर हंगामा किया। गन्ना समिति में सचिव और सीडीआई के नहीं मिलने से किसान नाराज हुए। नाराज किसानों ने कस्बे के बड़ौत रोड़ दयानंद चौक पर सांकेतिक जाम लगाया। किसानों ने तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
चीनी मिलों द्वारा गन्ने का कम इंडेंट भेजने व गन्ने की पर्चियां कम आने से नाराज किसान सोमवार को सुबह करीब 11 बजे गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे। क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। गन्ना समिति में समिति के सचिव व सीडीआई के न मिलने से किसान नाराज हुए। हंगामा करते हुए किसान कस्बे के बीच बड़ौत रोड़ पर दयानंद चौक पर पहुंचे। किसानों ने इस चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाते हुए कहां कि तहसील दिवस में सभी अधिकारी बैठे हुए हैं, वे वहां जाकर अपनी समस्या बताएं। किसानों ने जाम समाप्त कर तहसील मुख्यालय पहुंचे। समाधान दिवस में बैठे एसडीएम नितिन गौर का किसानों ने घेराव किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि चीनी मिल द्वारा गन्ने का कम इंड़ेंट भेजा जा रहा है। गन्ने की पर्चियां बहुत कम आ रही है। पेराई सत्र चालू होने के बाद भी गन्ना समिति का कंप्यूटर बंद पड़ा है। समिति द्वारा किसानों का कलेंडर जारी नहीं किया गया है। किसान मेले में हुआ संशोधन लागू नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र के साथ सभी आवश्यक पत्रावली लगाने के बाद भी वारिस मेंबर नही बनाए गए हैं। समिति द्वारा नए मेेंबर भी नही बनाए गए हैं। किसानों ने गन्ने संबंधी विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर समस्या के समाधान की मांग की। उपजिलाधिकारी नितिन गौर ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। एसडीएम ने तहसीलदार मनोज कुमार को गन्ना समिति में जाकर किसानों की समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। तहसीलदार मनोज कुमार ने किसानों को बताया कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर मंगलू उर्फ प्रदीप, निरंजन सिंह, सतपाल सिंह, नरेंद्र, मोहित, यशपाल सिंह, फेरू सिंह, रामनिवास व रविंद्र राठी आदि किसान मौजूद रहे।