{"_id":"5b75d2f342c7921dc4090d9e","slug":"61534448371-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह तिरंगा हमको जान से प्यारा लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह तिरंगा हमको जान से प्यारा लगता है
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। अंजुमन फरोग-ए अदब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जश्न ए आजादी और हिंदू मुस्लिम एकता पर मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मोहल्ला गंज के शहनाई हाल में मुशायरा व कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व वाइस चेयरमैन शमशुजमां कुरैशी ने की तथा दीप प्रज्वलित रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किया।
शायर दानिश मराठी ने गजल पढ़ते हुए कहा कि मैं हिंदू हूं या मुस्लिम हूं, मगर सच है यही दानिश, मुझे तो गर्व है खुद पर कि हिंदुस्तान की बेटी हूं। वहीं, वसीम झिंझानवी शायर ने कहा हिंदू मुस्लिम का यह दुलारा लगता है, हमको तिरंगा जान से प्यारा लगता है। सरहद के उस पार भला हम क्यों जाएं, मुल्क का जर्रा जर्रा प्यारा लगता है। तरन्नुम निशात ने कहा यही है मेरा हिंदुस्तान, यही है मेरा हिंदुस्तान। एक घाट पर मुल्ला पंडित साथ करें स्नान यही है मेरा हिंदुस्तान। इनके अलावा भी शायरों व कवियों ने जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व सांसद समीर सैफी व नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संचालन शायर गुलजार जिगर देवबंदी ने किया। मुख्य रुप से डॉक्टर आबिद हुसैन, अब्बास अली खां, ब्रजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, डॉ. राव सुल्तान, मौलाना मूसा, साबिर कुरैशी, विपिन चौधरी, उस्मान प्रधान, लुकमान, खालिद, नुसरत कुरैशी, चौधरी सुभाष आदि उपस्थित रहे।