फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंग नहर पटरी मार्ग से नहीं गुजरेगी डाक कांवड़

गंग नहर पटरी मार्ग से नहीं गुजरेगी डाक कांवड़

Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
गंग नहर पटरी मार्ग से नहीं गुजरेगी डाक कांवड़
गंगनहर पटरी मार्ग से नहीं गुजरेगी डाक कांवड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचते ही डाक कांवड़ लेने वाले शिव भक्त हरिद्वार के लिए लगातार कूच करते रहे। कांवड़िये बुधवार और बृहस्पतिवार को लौटेंगे। प्रशासन ने गंग नहर पटरी मार्ग के अलावा खतौली और पुरकाजी के अंदर से डाक कांवड़ के गुजरने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। मेरठ की ओर जाने वाली डाक कांवड़ को शहर के अंदर से नहीं गुजरने दिया जाएगा, केवल हरियाणा की ओर जाने वाली डाक कांवड़ शहर की ओर आकर शामली रोड से निकाली जाएगी।

बृहस्पतिवार को शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। शिवरात्रि पर्व के एक दिन शेष रहने पर अब बाइक सवार शिव भक्त हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। हरिद्वार जा रही डीसीएम युक्त डाक कांवड़ को सीधा नेशनल हाइवे से निकाला जा रहा है। डाक कांवड़ आने के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस बार नेशनल हाईवे से ही डाक कांवड़ को गुजारा जाएगा। पुरकाजी और खतौली के अंदर से डाक कांवड को नहीं गुजरा जाएगा। दोनों स्थानों से डाक कांवड़ बाईपास हाईवे से होकर गुजरेगी। प्रशासन ने गंग नहर पटरी मार्ग पर भी डाक कांवड़ के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया है। नेशनल हाईवे पर हवा से बाते करती बाइकों और कारों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक दो सौ मीटर की दूरी पर अस्थाई स्पीड़ ब्रेकर बनवाए है, ताकि तेज गति के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed