{"_id":"5b5cbe5f4f1c1b19208b7473","slug":"61532804703-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वर्षा के कारण कस्बा व देहात जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वर्षा के कारण कस्बा व देहात जलमग्न
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में 24 से अधिक मकान गिरे
बुढ़ाना।
कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले दो दिन से बारिश के कारण क्षेत्र के छह गांवों में 24 से अधिक ग्रामीणों के मकान गिर गए। दो स्थानों पर मकान गिरने से एक महिला सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर पीड़ित को आर्थिक सहायता दे दी जाएगी। बारिश के कारण कस्बे से लेकर देहात के सभी गांव व खेत खलिहान जलमग्न हो गए। तहसील परिसर में तालाब में तब्दील हो गया। उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व बार संघ के मीटिंग हाल के सामने जलभराव हो गया।
इटावा गांव में देवेंद्र का मकान गिरने से मकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। देर रात के समय रियावली नंगला गांव में फारूख के मकान की छत गिरने से मकान में रखा सामान बर्बाद हो गया। इस हादसे में फारूख चोट लगने से घायल हो गया। भैंसाना गांव में ओमबीर, विक्रम व शहजाद का मकान का कुछ हिस्सा गिरने के कारण ग्रामीणों को नुकसान हुआ। शहजाद के मकान की छत गिरने से शहजाद व उसकी पत्नी शहजादी घायल हो गई। कसेरवा गांव मे नूरहसन, मौहब्बत व रिजवान आदि के मकान व दीवार आदि गिरने के कारण ग्रामीणों को नुकसान हो गया। नगवा गांव में हरिओम, प्रेम व उदय के मकानों की दीवार गिरने से ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ। कुरथल गांव में विनोद, जयवीर, नेपाल, श्रवण व अरविंद के मकानों का कुछ हिस्सा गिरने के कारण काफी नुकसान हुआ। महलजना गांव में धीर सिंह, कवंरपाल, अंसार, जमशेद, नूर मौहम्मद व इंतजार आदि के मकानों की छत व दीवार आदि गिरने से ग्रामीणों को नुकसान हुआ। फुगाना गांव की दलित बस्ती में जल भराव होने के कारण एक दर्जन ग्रामीणों के घरो में पानी भर गया। जलभराव के कारण ग्रामीण विनोद, ओमपाल व कृष्ण के मकान की दीवार गिरने से काफी नुकसान हुआ। खरड़ गांव में तालाब के किनारे बस्ती में हुए जलभराव को लेकर लेखपाल मांगेराम शनिवार को पूरा दिन पानी निकलवाने के प्रयास में लगे रहे। शासन के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में भेजा है। उन्होंने बताया कि अभी नुकसान के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट आने के बाद 24 घंटे के अंदर सभी पीड़ित ग्रामीणों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
जलभराव से खफा ग्रामीणों ने रोष जताया
बुढ़ाना। फुगाना गांव के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि कस्बा व देहात क्षेत्र में शुुक्रवार की सुबह आठ बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक 204 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। फुगाना गांव की दलित बस्ती में पानी की निकासी का साधन न होने के कारण घरों में पानी भर गया। दलित बस्ती के लोगों ने जलभराव होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
जर्जर मकानों से निकाले जाएंगे ग्रामीण
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों को जर्जर मकानों को चिह्नित करने में लगा दिया गया है। जर्जर भवनों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था की जाएगी। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपों के माध्यम से पानी निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पीड़ित को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।