{"_id":"5b4b99ed4f1c1b6f548b4a4c","slug":"61531681261-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती कार में आग लगी, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चलती कार में आग लगी, दो झुलसे
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाइवे बाईपास पर गांव फुलत अंडरपास के निकट चलती एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कार सवार दो युवक झुलस गए।
मेरठ जनपद के रोशनपुर डोरली निवासी अमित पुत्र मलखान सिंह नागर और नवनीत पुत्र विजयपाल सिंह कार से मुजफ्फरनगर के गांव जीवना जा रहे थे। जब वे नेशनल हाइवे स्थित फुलत अंडरपास के निकट पहुंचे तो अचानक कार से धुआं उठने लगा। जिसे देखकर नवनीत ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया। कार के रुकते ही कार में आग लग र्गई। इस दौरान कार सवार दोनों युवकों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, जिसमें चालक नवनीत, अमित झुलस गए। कार में आग लगने की सूचना पर सठेड़ी गंगनहर पर पिकेट पर तैनात सिपाही सत्यवीर और आनंद तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार सवारों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा। पुलिस ने फायरब्रिगेड को भी सूचना दी। लेकिन फायरब्रिगेड की गाड़ी आने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। जलती कार को देखकर हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। आग बुझने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।