{"_id":"5b3141054f1c1bb16e8b9dc5","slug":"61529954565-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में सपाईयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में सपाईयों का प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में सपाइयों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ पर काम के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
सपा के जिला महासचिव जिया चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त सियाराम मौर्या को दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि 31 जून तक विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर घर- घर वोट बनवाने और बूथों पर उपस्थित रहकर राजनीतिक दलों के लोगों का बीएलओ को सहयोग करने के लिए लगाया गया। आरोप है कि बीएलओ कार्य नहीं कर रहे हैं। राजनीतिक दलों को भी सहयोग नहीं दिया जा रहा है। 24 जून को बूथों पर बीएलओ को मौजूद रहना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। ड्यूटी पर नहीं आने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, काजी अरशद, नरेश विश्वकर्मा, विनयपाल, रागिब कुरैशी, सूर्यप्रताप राणा, नासिर राणा, उदित शर्मा, सुनीत पंवार, डॉ नूरहसन सलमानी आदि शामिल रहे।