फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समाधान दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी

समाधान दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी

Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी
समाधान दिवस में नहीं पहुंचा कोई फरियादी
विज्ञापन

खतौली/जानसठ। शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने जनता की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में मात्र दो तीन ही शिकायतें दर्ज की गई। उधर, जानसठ थाना समाधान दिवस में इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निराकरण समय पर हो जाना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाना शासन की प्राथमिकता है। शनिवार को समाधान दिवस में एक भी शिकायत नहीं आई। इस दौरान मुख्य रूप से एसएसआई मनोज यादव, हरिराज सिंह, विक्रम भाटी, लेखपाल इंद्रेश, मोहन गुप्ता, मोहम्मद इरफान, रामनारायण व शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।

जानसठ में फ्लैग मार्च निकाला
जानसठ। पुलिस ने रमजान को लेकर कस्बे में पुलिस व पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने चौराहों पर नगरवासियों से बातचीत कर हाल जाना। शनिवार को फ्लैग मार्च कोतवाली से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। इंस्पेक्टर ने नगरवासियों से रमजान के माह में देश में अमन चैन के लिए दुआ करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि रमजान के बाद ईद का त्योहार हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों को प्रेम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कस्बे की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली । फ्लैग मार्च में एसएसआई मनोज कुमार यादव, धर्मवीर सिंह, हरिराज सिंह आदि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed