{"_id":"5b0da0e94f1c1bf76e8b543c","slug":"61527619817-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुला कर दोस्त को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुला कर दोस्त को गोली मारी
Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बुला कर दोस्त को गोली मारी
तितावी। क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में एक युवक को उसके ही साथी ने गोली मार दी। युवक को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में सोनू (1) पुत्र सुनील को उसके ही साथी अमरदीप पुत्र ओमकार ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। सोनू और अमरदीप आपस में दोनों दोस्त हैं। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। सोमवार दोपहर अमरदीप ने सोनू को पिन्ना के रास्ते पर ट्यूबवेल पर फोन करके बुलाया था कि कुछ काम है। सोनू अपने दोस्त के बुलावे पर चला गया। आरोप है कि वहां पर अमरदीप ने तमंचा निकल कर सोनू के पेट में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। हमलावर साथी गोली मारने के बाद फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। एसओ सूबे सिंह यादव का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमलावर की तलाश में लगी है।