{"_id":"5a5e502f4f1c1b87268b4d29","slug":"61516130351-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरने से बालक की मौत
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में गिरने से बच्चेकी मौत
चरथावल। गांव कुटेसरा में पैर फिसल कर नाले में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिवार में मातम छा गया। ग्राम कुटेसरा के मोहल्ला शंकरपट्टी निवासी हमजा (7) पुत्र गुलशेर पुलिस चौकी के निकट स्थित नाले के उपर पड़े खंभे से गुजरकर घर जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और सिर के बल नाले में गिर गया। घंटों तक जब बच्चा घर नहीं पंहुचा। उसके बाद परिजनों द्वारा तलाश करने पर उसका शव नाले में पड़ा दिखाई दिया। परिजनों ने बच्चे का शव बाहर निकाला। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया।
महिला को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में दो दिन पहले महिला को गोली मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। न्याजूपुरा निवासी तंजीम पुत्र अब्दुल हकीम ने बताया कि गांव के ही वसीम ने रंजिश के चलते अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी शहजादी को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वृद्ध की मौत
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को उसके परिजन उपचार के लिये जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर चले गए।