फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री ने नगरों को किया तबाह

उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री ने नगरों को किया तबाह

Sun, 19 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री   ने नगरों को किया तबाह
भाजपा के निशाने पर सपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
भाजपा ने जीआईसी मैदान में नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई शंखनाद गर्जना रैली में वोटरों के रुख को भांपने की भरसक कोशिश की। भाजपा नेता विरोधियों पर अजीबोगरीब बयान देने से भी नहीं चूके। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि पूर्व की सरकार में उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री ने नगरों का विकास के बजाय उन्हें तबाह किया। अब जनता इन्हें दोबारा मौका नहीं देगी।

शनिवार को रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने 1.22 से 1.33 मिनट तक भाषण दिया। 11 मिनट के भाषण में उन्होंने गन्ना भुगतान, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पीठ थपथपाई। उसके बाद अपने संकल्प पत्र का दोहराया और वोटरों के रुख को भांपना शुरू किया। कहा कि 15 वर्ष में माया-मुलायम और अखिलेश के एजेंडे में शहर और नगर का विकास रहा ही नहीं था। सपा नेता आजम खान का नाम लिए बिना कहा कि पूर्व की सरकार में उल्टी खोपड़ी के कैबिनेट मंत्री ने नगरों का विकास करने के बजाए, उन्हें तबाह कर दिया। नगरों का कोई विकास नहीं किया। अब भाजपा नगरों को विश्वस्तरीय बनाएगी। दिल्ली, लखनऊ मिलकर नगरों को मॉडल बनाने का कार्य करेंगी। इस कार्य के लिए वर्ष 2014, 2017 की तरह जनता का साथ 2018 में भी चाहिए। वहीं, वोटरों की नब्ज पर हाथ रखकर वर्ष 2019 की रुपरेखा भी जाहिर कर महेंद्रनाथ पांडे ने पालिकाओं, नगर पंचायतों में पूर्ण बहुमत से बोर्ड का गठन किए जाने अपील की। नगरों में सीएचसी और पीएचसी हर गरीब को लिंक करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed