फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फर्जी लैब पकड़े जाने पर टूटी अफसरों की नींद

फर्जी लैब पकड़े जाने पर टूटी अफसरों की नींद

Tue, 14 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
फर्जी लैब पकड़े जाने पर टूटी अफसरों की नींद
मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर हिमालयन चैरिटेबिल हॉस्पिटल में फर्जी लैब पकड़े जाने के बाद अफसरों की नींद टूट गई है। सोमवार को अधिकारियों ने जिले में पंजीकृत लैबों की सूची खंगाली है। साथ ही अवैध रूप से चल रही लैबों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। जिले में फर्जी लैबों का जाल फैला है. जिन्होंने मरीजों केा बहका कर लाखों के वारे-न्यारे किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नौ ब्लॉक है, जहां स्वास्थ्य सेवाएं संचालित है। इन क्षेत्रों में विभाग से अधिक प्राइवेट लैब, चिकित्सक प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीजनल बुखार, वायरल और डेंगू-मलेरिया के मचे हल्ले के बाद पैथोलॉजी लैबों पर भी खूब भीड़भाड़ रही है। कई लैबों के खिलाफ लोगों ने सीएमओ को शिकायत दी है। इसके बाद भी विभागीय अफसरों ने कार्रवाई करने में गुरेज रखा है। रविवार की शाम को शामली रोड पर हिमालयन चैरिटेबिल हॉस्टिपल पर फर्जी रूप से पैथालॉजी लैब पकड़ी गई है। यह कार्रवाई हरिद्वार की टीम ने की है, जबकि जिले के निरीक्षणकर्ता इस पर चुप्पी साध गए हैं। जिले में फर्जी लैबों के संचालन की विभाग ने खुली छूट दे रखी है। विडंबना यह है कि विभागीय अधिकारियों को जनपद में पंजीकृत और अवैध लैबों के बारे में कोई सूचना तक नहीं है। सोमवार से क्षेत्रवार विभाग में पंजीकृत लैबों की सूची बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। पंजीकरण विभाग के प्रभारी एसीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा ने बताया कि पैथोलॉजी लैबों की सूची बनाई जा रही है, जो लैब पंजीकृत नहीं है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed