{"_id":"59fe0baa4f1c1bf3538bb2d7","slug":"61509821354-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष में छूटे बच्चों को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष में छूटे बच्चों को लगेंगे टीके
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि सात से 17 नवंबर तक मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलेेगा। गत सत्र में छूटे बच्चों को इस सत्र में टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि एएनएम वार इसकी समीक्षा भी सुनिश्चित की जाएं। लैपटॉप साथ रखें, जिससे मॉनिटिंरिग कार्य सुचारु रूप से किया जा सके। ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले लोगों के बच्चों की सूची भी तैयार करें।
डीएम ने शनिवार को सघन मिशन इंद्रधनुष के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का प्रबंध किया जाएं। ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले लोगों के साथ ही उनके बच्चे भी बाहर चले जाते हैं। ईंट भट्ठों पर जाएं और ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार कर सीएमओ को उपलब्ध कराई जाएं। ऐसे सभी बच्चों को जो पिछले सत्र में छूट गए हैं और नए बच्चों को भी इस अभियान में आच्छादित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पांच साल में सात बार, छूटे न टीका एक भी बार की थीम पर यह अभियान वृहद स्तर चलाया जाएं। अभियान को सफल बनाने के लिए इसकी गहन मॉनिटिरिंग करें। एएनएम एवं आशाओं की बैठक कर ली जाएं। डीएम ने कहा कि बच्चों को रोगों से प्रतिरक्षित करने के लिए सभी टीके लगाए जाने आवश्यक हैं। इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक करना जरूरी है। बैठक में सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, डॉ बीके ओझा, एसीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल, एएनएम आदि मौजूद रहे।