{"_id":"59f8cc5c4f1c1bcf538ba157","slug":"61509477468-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने दंपति समेत छह को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने दंपति समेत छह को घायल किया
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में दंपति समेत छह घायल
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के अग्रसेन विहार निवासी अजय पुंडीर अपनी पत्नी पूजा और बेटे सूर्यांश के साथ बाइक से जा रहे थे। जानसठ रोड पर तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों घायल हो गए। इसी दौरान कार ने वहां से गुजर रहे दिनेश, राखी व सुहानी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने स्विफ्ट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथियारों का तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी हथियारों की खरीद फरोख्त में लिप्त था। शहर कोतवाली के उप निरीक्षक प्रेमसिंह ने चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित वर्मा पुत्र आशीष निवासी हनुमानपुरी बताया। पुलिस ने बताया कि वह हथियारों की खरीद-फरोख्त करता है। उधर, सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुजडू निवासी ईनाम पुत्र शरीफ को एक देशी पिस्टल समेत गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
घर के बाहर से कार चोरी
मुजफ्फरनगर। साकेत निवासी नीरज त्यागी की मकान के बाहर से ही उनकी वैगनआर कार चोरी हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।