{"_id":"59cfe49c4f1c1bb6538b5170","slug":"61506796700-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में ताड़का को लगी आग, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में ताड़का को लगी आग, दिल्ली रेफर
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रामलीला में ताड़का को लगी आग, दिल्ली रेफर
मुजफ्फरनगर। नुमाइश मैदान की रामलीला में ताड़का का रोल कर रहा कलाकार मुंह से आग के गोले छोड़ते समय खुद आग की चपेट में आ गई। लोगों ने भागकर उसे बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
शनिवार को नुमाइश मैदान में दशहरा मेला लगा था। शाम को राम-रावण युद्ध की लीला में लंकेश मरण के बाद दशानन के पुतले को जलाया गया। इस दौरान धीरज नामक कलाकार ताड़का बनकर करतब दिखा रहा था। वह मुंह में पेट्रोल भरकर आग के गोले छोड़ रहा था, तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, मगर तब तक धीरज काफी झुलस चुका था। उसे तुरंत ही मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई गई है। घायल कलाकार नुमाइश कैंप का निवासी है और शहर की एसडी मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर कार्य करता है।