फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समाज सुधारक थे पंडित दीनदयाल

समाज सुधारक थे पंडित दीनदयाल

Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
समाज सुधारक थे पंडित दीनदयाल
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 101वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई। वक्ताओं ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय का पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास करना लक्ष्य था।
रुड़की रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय का 101वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में प्रेरणास्त्रोत हैं। उनका उद्देश्य था कि भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचाया जाए। पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को ऊपर उठाने का रहा है। सरकार ने इसके लिए अंत्योदय की अलख जगाई, ताकि समाज से छोटे-बड़े का भेदभाव मिटाया जा सके।
विज्ञापन

अध्यक्षता रोहताश पाल और सुनील दर्शन ने संयुक्त रूप से तथा संचालन कपिल त्यागी ने किया। इस मौके पर भूषण सिंह, डॉ देशबंधु, संजय अग्रवाल, मनोज कुमार, विजय शुक्ला, राधे वर्मा, कविता सैनी, सीमा सैनी, अमित बॉबी, सुरेश शर्मा, विजय सैनी, हनीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरवट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान हिमांशु सैनी, धर्मेंद्र तोमर, सोनू बाल्मीकि, रजनीश, कुलदीप, अनुज, संजय चौधरी, रोशन लाल आदि मौजूद रहे। नईमंडी भाजपा में वरिष्ठ नेता कुशपुरी के कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर हवन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह रहे। वक्ताओं ने पंडित दीन दयाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुमित, सुखदर्शन बेदी, विपुल भटनागर, डॉ अशोक कुमार, रजत वर्मा, हरीश गोयल, रोशनी पांचाल, विशाल गर्ग, राजीव शर्मा, सुरेश, विनीत त्यागी, नीलम ढींगरा, नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed