{"_id":"59c6afb94f1c1b38688b5fc9","slug":"61506193337-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर फैक्ट्रीकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर फैक्ट्रीकर्मी की मौत
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से कुचलकर फैक्ट्री कर्मी की मौत
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में एक फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
नई मंडी कोतवाली पर कासगंज जिले के दोराया परिहारी गांव निवासी खुशीराम ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसका छोटा भाई गोविंद भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में कर्मचारी था। वह रात्रि में ड्यूटी पर जा रहा था। भोपा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मनचले की चप्पलों से पिटाई की
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के जानसठ रोड स्थित अग्रसेन विहार कालोनी में कटारिया चौक के समीप जा रही एक युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। जिस पर युवती ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। हंगामा होता देख लोग जमा हो गए। भीड़ ने भी उसकी धुनाई की। इसी दौरान आरोपी उनसे छुट कर परिक्रमा मार्ग की ओर फरार हो गया।
महिला झुलसी
मुजफ्फरनगर। भौराकलां के गांव अलावलपुर निवासी सपना को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों का कहना हे कि रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई थी।
विज्ञापन
डिपार्टमेंटल स्टोर में लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर। अग्रसेन विहार में बदमाशों ने एक डिर्पाटमेंटल स्टोर के ताले तोड़कर लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। स्टोर के मालिक राजीव गुप्ता ने नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि अग्रसेन विहार में उसका माही डिपार्टमेंटल स्टोर है। रात में बदमाशों ने स्टोर के ताले तोड़कर 45 हजार रुपये नकद, इंवर्टर बैटरे व अन्य सामान सहित करीब ढाई लाख रुपयों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
किशोरी को अगवा करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री का बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया है।
-------------------
दुकानदार से मारपीट
मुजफ्फरनगर। जनकपुरी निवासी जय रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि उसकी मोहल्ले में ही परचून की दुकान है। भूरा अंसारी दो दिन पूर्व उसकी बाइक मांगकर ले गया था। बाइक वापस नहीं की, तो उसने उससे अपनी बाइक वापस मांगी। इसी बात पर उसने उसके साथ मारपीट कर दी। उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।