{"_id":"59a860ea4f1c1b60738b4a0a","slug":"61504207082-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी संरक्षण अभियान को समर्थन का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी संरक्षण अभियान को समर्थन का संकल्प
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी संरक्षण अभियान के लिए समर्थन का संकल्प
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने नदी संरक्षण अभियान के लिए समर्थन का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पुरातन छात्र कुलदीप गुप्ता ने कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन ने अभियान चलाया है। सतगुरु जग्गी वासुदेव देश के विशिष्ट व्यक्तियों के साथ भारत के 16 प्रदेशों में एक रैली निकाल रहे हैं। तीन सितंबर से शुरू होने वाली यह रैली दो अक्तूबर को दिल्ली में समाप्त होगी। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने कहा कि हमारे देश की नदियां बहुत ही तेजी से सिकुड़ रही हैं। नदियों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। नदियों के संरक्षण और विकास के लिए तटों पर एक किमी तक वृक्ष लगने चाहिए। कॉलेज के 2500 विद्यार्थियों ने मोबाइल नंबर 8000980009 पर मिस्ड कॉल कर अभियान को समर्थन दिया।