फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नदी संरक्षण अभियान को समर्थन का संकल्प

नदी संरक्षण अभियान को समर्थन का संकल्प

Fri, 01 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
नदी संरक्षण अभियान  को समर्थन का संकल्प
नदी संरक्षण अभियान के लिए समर्थन का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने नदी संरक्षण अभियान के लिए समर्थन का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पुरातन छात्र कुलदीप गुप्ता ने कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन ने अभियान चलाया है। सतगुरु जग्गी वासुदेव देश के विशिष्ट व्यक्तियों के साथ भारत के 16 प्रदेशों में एक रैली निकाल रहे हैं। तीन सितंबर से शुरू होने वाली यह रैली दो अक्तूबर को दिल्ली में समाप्त होगी। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने कहा कि हमारे देश की नदियां बहुत ही तेजी से सिकुड़ रही हैं। नदियों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। नदियों के संरक्षण और विकास के लिए तटों पर एक किमी तक वृक्ष लगने चाहिए। कॉलेज के 2500 विद्यार्थियों ने मोबाइल नंबर 8000980009 पर मिस्ड कॉल कर अभियान को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed