{"_id":"598caea54f1c1b593e8b4599","slug":"61502391973-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवाई खिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवाई खिलाई
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवाई खिलाई
खतौली। श्रीराम पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त जिला स्वास्थ्य संगठन द्वारा वितरित औषधि का सेवन कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को कृमि से बचने के लिए जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने बताया कृमि से देश के करोड़ों बच्चे कुपोषण और रक्त अल्प के शिकार हो रहे हैं। जिससे उनका संतुलित विकास नहीं हो पा रहा है। छात्रों को साफ सफाई का ध्यान रखना, हाथ साफ रखना, खाना खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना, खुले में शौच न करना आदि के बारे में बताया। मौके पर संस्थापक रामरिक्षपाल, प्रवीन चंद्रवंशी, नवीन चंद्रवंशी, निधि, सोहन, विजेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, केके जैन इंटर कालेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सभी छात्र और छात्राओं को दवाई खिलाई गई। चिकित्साधिकारी चंदन शर्मा व प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और समय पर दवाई लेने पर बल दिया। इस अवसर पर गालिबपुर सीएचसी के डॉक्टर जावेद मौजूद रहे।