फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगा में बहकर आ रहे हैं मृत गाय और लकड़ियां

गंगा में बहकर आ रहे हैं मृत गाय और लकड़ियां

Fri, 30 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
गंगा में बहकर आ रहे हैं  मृत गाय और लकड़ियां
गंगा का जल हुआ मटमैला
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से किनारों पर पानी फैलने लगा है। बढ़ते जल बहाव में लकड़ियां और पशुओं के शव बहकर आ रहे हैं। डेल्टाई मिट्टी के कारण जल का रंग मटमैला हो गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रताल में गंगा और सोलानी नदी की धाराओं का मिश्रित जल गंगा घाट पर बहता है। बुधवार सुबह गंगा घाट पर स्नान करने गए श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर वृक्षों की जड़ों को तैरते देखा। भारी संख्या में जल बहाव के साथ आई लकड़ियों को निकाल कर गंगा घाट पर एकत्र किया गया तथा घाट को स्नान के लिए उपयुक्त किया गया। जल बहाव में तैरते मृत पशुओं के शवों को देखकर श्रद्धालु खिन्न नजर आए। गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर निचले स्थानों पर डेरा डालकर रह रहे ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, समाजसेवी विनोद शर्मा, शरद वत्स, धर्मेंद्र शर्मा, गोविंद शुक्ला, अमित राठी आदि ने प्रशासन से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed