{"_id":"5948255d4f1c1b03678b45aa","slug":"61497900381-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में किशोर को तलाश में पीएसी के जवान जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में किशोर को तलाश में पीएसी के जवान जुटे
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में किशोर की तलाश में पीएसी के जवान जुटे
खतौली। गंगनहर में नहाते हुए डूबे किशोर को तलाश करने में पीएसी के गोताखोर जवान लगे हुए हैं। रविवार की रात में भी परिजनों ने गंगनहर पुल पर लाइट लगवाकर किशोर को गोताखोर से तलाश करवाया। तलाश करने के बावजूद दूसरे दिन भी किशोर का पता नहीं चल सका है। किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जगत कॉलोनी निवासी मानवेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक रविवार की शाम अपने मामा विकास के साथ गंगनहर पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय अभिषेक गंगनहर में डूब गया। परिजनों ने रविवार की रात को गंगनहर पुल पर लाइट लगवाई और गोताखोरों से किशोर को पानी में तलाश कराया। रात में किशोर का गंगनहर में पता नहीं चल सका। सोमवार को परिजनों ने पीएसी के गोताखोर जवानों को बुलवाया। पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट से गंगनहर में किशोर को दिनभर गंगनहर में तलाश किया। पीएसी के जवानों ने सठेड़ी गंगनहर पुल तक किशोर को तलाश किया। गोताखोरों ने गंगनहर में रस्से भी लगा रखे हैं। इसके बावजूद गंगनहर में किशोर का पता नहीं चल सका। किशोर के नहीं मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है।