फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर पालिका की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

नगर पालिका की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई
विज्ञापन

खतौली। निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका परिषद के 26 वार्डों में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस दौरान कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है।
रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। नगर क्षेत्र में 60 बूथ तथा 25 वार्ड हैं। सभी बूथों पर बीएलओ ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। बीएलओ ने बूथों पर उपस्थित मतदाताओं के प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो को जमा कराए। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नगर पालिका वार्ड सदस्य पद तथा चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। कुछ प्रत्याशियों ने नगर में अपने होर्डिंग्स भी लगा दिए हैं। मकानों के अलावा बिजली के खंभों आदि पर संभावित प्रत्याशियों ने होर्डिंग्स लगाए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किए जाने से माना जा रहा है कि शीघ्र ही चुनाव आयोग की ओर से निकाय चुनाव का कार्यक्रम तय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed