फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   600 crore transactions in banks affected by the strike

हड़ताल से बैंकों में 600 करोड़ का व्यापार प्रभावित

Mon, 15 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
600 crore transactions in banks affected by the strike
नईमंडी में पीएनबी की शाखा पर प्रदर्शन करते बैक कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हड़ताल से बैंकों में 600 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल रख प्रदर्शन किया। जिले में हड़ताल से सोमवार को बैंकों का लगभग 600 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हड़ताल मंगलवार को भी रहेगी।
बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पीएनबी की नईमंडी शाखा पर एकत्र होकर सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां आयोजित बैंक कर्मियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने कहा कि सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों को प्राइवेट धन्नासेठों को बेचने के लिए कटिबद्ध है, जबकि बैंक मुनाफे में हैं। इससे जॉब सिक्योरिटी, सोशल बैंकिंग पर कुठाराघात होगा। आम पब्लिक को प्राइवेट बैंकों से मिल रही अनेकों सुविधाएं बंद हो जाएगी। बैंकों को खरीदने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने बैंकों का अरबों रुपया वापस नहीं किया है तथा बैंकों के डिफाल्टर हैं। इस मौके पर अशोक शर्मा, गौरव किशोर ने कहा कि देशभर के दस लाख बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। सरकार ने निर्णय नहीं बदला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। धरने को राजीव जैन, प्रदीप मलिक, तेजराज गुप्ता, मुकेश भार्गव, बीके सूर्यवंशी, निहारिका, रविंद्र सिंह, डीके बंसल, आशीष भटनागर, संजीव जैन, राजेश कुमार, अनुज गुप्ता, कांती राठी, प्रभात कुमार, फतेह सिंह, अनिल गर्ग आदि ने संबोधित किया। हड़ताल से जिले में 600 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित हुआ। जिले के एलडीएम राजेश चौधरी ने बताया कि जिले में बैंकों की 300 शाखाएं हैं। प्रत्येक शाखा में एक दिन का लगभग दो करोड़ का व्यापार होता है।
विज्ञापन

एटीएम हुए खाली, मोबाइल वैन बनी सहारा
मुजफ्फरनगर। तीन दिन से बैंकों के लगातार बंद होने से शहर के सभी एटीएम खाली हो गए हैं। काफी संख्या में एटीएम खराब चल रहे हैं। ऐसे में लोगों को नगदी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में पीएनबी एक मोबाइल वैन शिवचौंक पर लोगों के लिए सहारा बनी, इस पर लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बैंकों की छुट्टी रही। सोमवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहने से बैंक बंद रहे, जिससे शहर के सभी एटीएम खाली हो गए। शहर में अधिकतम एटीएम पर यही लिखा मिला कैश नहीं है या खराब है। जिन लोगों को नगद पैसा चाहिए था वह दिन भर एटीएम पर भटकते रहे। बैंकों की शाखाओं को जो मुख्य एटीएम हैं, वह भी खाली मिले। शहर, नईमंडी, गांधी कॉलोनी और सभी मुख्य मार्गों पर स्थित एटीएम पूरी तरह खाली नजर आए। ऐसी स्थिति में लोगों की परेशानी को देखते हुए पीएनबी ने शिवचौक पर एटीएम की मोबाइल वैन लगाई। इस पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। यहां पैसा मिलने से कुछ लोगों का थोड़ी राहत जरूर मिली। उधर, निजी बैंक के एक-दो एटीएम खुले, मगर वहां भी भीड़ बहुत रही। मंगलवार यानि आज भी हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed