फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   60 lakh quintal sugarcane standing in farmers' fields

किसानों के खेतों में खड़ा 60 लाख क्विंटल गन्ना

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
60 lakh quintal sugarcane standing in farmers' fields
मुजफ्फरनगर। जिले में किसानों को बेसिक सट्टे के आधार पर गन्ने की जो पर्चियां जारी हो रही है, गन्ना खेतों में उससे कहीं ज्यादा खड़ा है। गन्ना विभाग के सर्वे में ही लगभग 60 लाख क्विंटल गन्ना बेसिक सट्टे से अधिक है। चीनी मिलों में अतिरिक्त सट्टे की प्रक्रिया चल रही है। चार चीनी मिलों का अतिरिक्त सट्टा बढ़ा भी है।
विज्ञापन

जिले में गन्ने का इस बार बंपर उत्पादन हुआ है। गन्ना विभाग और चीनी मिलों ने बेसिक सट्टे के हिसाब से जितनी पैदावार की उम्मीद की थी, पैदावार उससे अधिक हुई है। अतिरिक्त गन्ने को लेकर किसान पर्चियों को लेकर परेशान है। गन्ना विभाग के दफ्तर पर किसानों की लाईन लगी रहती है।
विज्ञापन

डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिल बुढाना को दस लाख छह हजार 377 क्विंटल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा दिया गया है। मंसूरपुर को दस लाख 18 हजार 784 क्विंटल, रोहाना को नौ लाख दो हजार 29 क्विंटल, तितावी को छह लाख 92 हजार 490 क्विंटल अतिरिक्त सट्टा दिया गया है। अतिरिक्त गन्ने को देखते हुए शासन को टिकौला, खतौली और खाईखेडी का अतिरिक्त सट्टा बढ़ाने की मांग की गई है। इन चीनी मिलों का अतिरिक्त सट्टा बढ़ने से अतिरिक्त 60 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल बेसिक सट्टा गन्ना पेराई
बुढाना: 1.41 करोड़ क्विंटल 1.23 करोड़
मंसूरपुर: 1.56 करोड़ क्विंटल 1.19 करोड़
तितावी: 1.82 करोड़ क्विंटल 1.30 करोड़
रोहाना: 35 लाख क्विंटल 31 लाख
खाईखेडी: 76 लाख क्विंटल 57 लाख
खतौली: 2.54 करोड़ क्विंटल 1.80 करोड़
मोरना: 54 लाख क्विंटल 40 लाख
टिकौला: 188 करोड़ क्विंटल 1.39 करोड़
तीन चीनी मिलों ने पूर्ण भुगतान किया
जिले की तीन चीनी मिले 14 दिन पहले का इस सत्र का पूर्ण भुगतान कर चुकी है। डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि इस सत्र का किसानों को 82 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। किसान जिले में अब तक 28 अरब 45 करोड़ का गन्ना डाल चुके हैं। 14 दिन पहले का 25 अरब 81 करोड़ भुगतान होना था, जिसमें 21 अरब 31 करोड़ किसानों के खातो में जा चुका है। टिकौला चीनी मिल चार अप्रैल तक का, खतौली तीन अप्रैल तक का और मंसूरपुर एक अप्रैल तक का भुगतान कर चुकी है। केवल भैसाना ऐसी मिल है जिसने अभी केवल 23 नवंबर तक का भुगतान किया है। तितावी तीन मार्च, रोहाना 14 मार्च, खाईखेडी तीन मार्च, मोरना 17 जनवरी तक का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed