फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   58 more corona infected found in the district

जिले में कोरोना संक्रमण के 58 केस सामने आए

Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
58 more corona infected found in the district
जिले में 58 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम होते जा रहे हैं। मंगलवार को 1058 की जांच की गई, जिसमें 58 संक्रमित सामने आए हैं। 191 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना महामारी का असर तेजी के साथ कम होता जा रहा है। जनपद में 1058 लोगों की जांच की गई, जिसमें केवल 58 ही संक्रमित मिले हैं। इसके मुकाबले 191 लोग ठीक हो गए हैं। जनपद में इस समय कुल संक्रमितों की संख्या घटकर 613 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि कोरोना के संक्रमित अब ठीक होने वालों के मुकाबले कम आ रहे हैं। धीरे-धीरे संक्रमण घट रहा है।

सीएमओ ने बताया कि जिले में एक दिन में 18184 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें 15 से 18 वर्ष की आयु के 3990 है। अधिक आयु वर्ग के 1088 को प्रथम डोज, 10227 को दूसरी डोज और 2879 को बुस्टर डोज लगाई गई। बुधवार को जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिले में 173 स्थानों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed