फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   53.70 percent voting in district panchayat member by-election

उपचुनाव में 53.70 प्रतिशत मतदान, आज होगी मतगणना

Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
53.70 percent voting in district panchayat member by-election
जानसठ के गांव राजपुर कलां में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसएसपी। - फोटो : KHATAULI
जानसठ/खतौली। जिला पंचायत सदस्य पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल ने राजपुर कलां समेत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि उप चुनाव में 53.70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 34 में जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही। उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार ने जानसठ ब्लॉक के गांव राजपुर कलां में पहुंचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। दोपहर बाद मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। लोगों के बीच दोपहर बाद उत्साह दिखा। कुल 53.70 प्रतिशत मतदान हुआ। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद, तहसीलदार संजय सिंह, जानसठ थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह मौजूद रहे। जानसठ विकास खंड के परिसर में शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसके लिए छह टेबिल लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed